Homeउत्तर प्रदेशMeerutअवैध अतिक्रमण के खिलाफ कैंट बोर्ड ने मेरठ लालकुर्ती पैंठ में चलाया...

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कैंट बोर्ड ने मेरठ लालकुर्ती पैंठ में चलाया अभियान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को में कैंट बोर्ड की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर बेगम पुल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेले-खोखे, अवैध दुकानों और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटाया गया। इस दौरान कैंट बोर्ड की टीम को देखते ही अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते कई दुकानदार भागते हुए दिखाई दिए।

 

 

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि, सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण न करें। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। ताकि, कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था न हो।

 

 

कैंट बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आम नागरिकों को राहत देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। बता दें कि, बेगम पुल क्षेत्र में इन दिनों ठेले और फड़ लगाने वालों की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे बड़ी संख्या में ठेले-फड़ लगने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासतौर पर बाजार के व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से ठेले-फड़ लग जाते हैं। लोगों का मानना है कि यदि नियमित रूप से अतिक्रमण हटाया जाए और ठेला-फड़ वालों के लिए अलग स्थान तय किया जाए, तो जाम की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts