Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशरूस में गोली लगने से रामपुर के युवक की मौत, गांव में...

रूस में गोली लगने से रामपुर के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

-

– रूस की सेना में भर्ती था, आज सुबह दिल्ली पहुंचा शव।

रामपुर। मसवासी निवासी शावेद (22) की रूस में गोली लगने से मौत हो गई है। शावेद का शव शनिवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। परिवार के सदस्य शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार सदमे में है।

 

 

बेहतर कमाई की उम्मीद में शावेद करीब नौ महीने पहले रूस गया था। उसने अपने परिवार को बताया था कि वह वहां स्टील फर्नीचर का काम करेगा। शुरूआती दो महीने तक उसने यही काम किया भी, लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते वह रूस की सेना में शामिल हो गया।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार को ड्यूटी के दौरान शावेद को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शावेद अपने परिवार का सबसे बड़ा सहारा था। उसके छोटे भाई नावेद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। पिता दुल्हे हसन दूध का छोटा कारोबार कर परिवार का गुजारा करते हैं। बेटे के विदेश जाने के बाद उन्हें घर की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद थी, जो अब अधूरी रह गई है।

जानकारी के मुताबिक, शावेद का शव शनिवार सुबह करीब 3:20 बजे रूस से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिवार के सदस्य शुक्रवार रात ही शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे।

गांव के लोगों ने बताया कि शावेद बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था, लेकिन नियति ने उसे बीच रास्ते में ही छीन लिया। अब उसके घर में केवल मातम और उसकी यादें शेष हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts