Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत टीपी नगर में नारी...

Meerut News: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत टीपी नगर में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान

-

– नारी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

शारदा एक्सप्रेस मेरठ। बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत टीपी नगर थाना की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

 

 

कार्यक्रम में बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) व 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं व महिलाओं को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts