Homeउत्तर प्रदेशLucknowसीएम योगी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई

सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई

-

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई। यह कदम राज्य सरकार के शहरी स्वच्छता और सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों का एक हिस्सा है। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने ‘जीरो वेस्ट से जीरो कार्बन उत्सर्जन’ के लक्ष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 के पहले जो लोग सत्ता में थे। इनके कारनामे ऐसे थे कि कूड़े से भरे हुए थे। सोच भी वही थी। परिणाम क्या था? बीमारियां होती थी। इनसेफ्लाइटिस, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया। ये सब बीमारियां वहीं से खड़ी होती थी। इसकी वजह से यूपी जो देश का विरासत और विकास को लीड करने वाला राज्य होना चाहिए था, वह राज्य ही बीमार हो गया। यहां का मासूम तड़प-तड़प करके मरता था, इनकी संवेदना मर चुकी थी। ये सत्ताधारी लोग मौन बनकर के तमाशबीन बने रहते थे। आज हम कह सकते हैं यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी अर्थव्यवस्था का एक ग्रोथ इंजन बन करके उभरा है। देश की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में यूपी आज अपने आपको स्थापित करता है। यूपी में अब इनसेफ्लाइटिस नहीं है। डेंगू, कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया नहीं है। हमने यूपी की बीमारी को भी दूर किया है और उत्तर प्रदेश के अंदर कूड़े के कारण जो बीमारियां होती थी इन बीमारियों को भी दूर किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts