Homeदेश...असम के चाय बागान में प्रधानमंत्री मोदी का दिखा अलग अंदाज

…असम के चाय बागान में प्रधानमंत्री मोदी का दिखा अलग अंदाज

-

  • प्रधानमंत्री मोदी ने चाय पत्तियां तोड़ीं, सेल्फी खिंचाई, 
  • पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने ‘एक्स’ हैंडल पर शेयर की।

डिब्रूगढ़: पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बगान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज असम दौरे के दौरान डिब्रगढ़ के चाय बगान पहुंचकर वहां काम कर रहे लोगों को भी चौंका दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान महिलाओं संग बातचीत की और उनके अनुरोध पर सेल्फी भी खिंचाई। पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने ‘एक्स’ हैंडल पर शेयर की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर की तस्वीरें-

पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बगान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय के बगान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव था।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाएं अपने संस्कृति के बारे में मुझसे बातें करती रहीं और फिर एक सेल्फी भी ली। हम सभी चाय बागान परिवारों के प्रयासों पर बहुत गर्व करते हैं। उनकी मेहनत और लगन ने असम की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts