HomeकारोबारCommercial LPG Gas Cylinder की कीमतों में उछाल, 195.50 रुपये हुआ महंगा

Commercial LPG Gas Cylinder की कीमतों में उछाल, 195.50 रुपये हुआ महंगा

-

– कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2 रुपए हजार पार।

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संघर्ष से वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के चलते Commercial LPG Gas Cylinder 195.50 रुपये महंगा हुआ है। नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये पहुंच गई है। घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

 

Commercial

 

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी के चलते कमर्शियल LPG  Cylinder की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 114.50 रुपये बढ़ाए गए थे।

 

 

घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG के दामों में 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से दाम स्थिर हैं और दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये बनी हुई है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर एलपीजी और विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्षा करती हैं।

 

 

मिडिल ईस्ट संकट का असर

दरअसल, मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति शृंखलाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे वैश्विक तेल कीमतें करीब 50% तक बढ़ गई हैं। मिडिल ईस्ट संघर्ष शुरू होने के बाद से कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।

इस बीच, पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. मार्च पिछले वर्ष 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से इनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts