HomeAccident NewsMirzapur accident: ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

Mirzapur accident: ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

-

– घटना के बाद आक्रोशित परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर पहुंची।

मिर्जापुर। अहरौरा-चुनार मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार लोड ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Mirzapur accident: Trailer crushes bike riders, three dead

 

मृतकों में एक महिला, एक युवक और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान सोनपुर अहिरुपुर निवासी देववती (28 वर्ष) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19 वर्ष) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ये तीनों घर से घाटमपुर जा रहे थे, जहां बच्चे का झाड़-फूंक कराना था। रोशनहर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक लोड ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वे उच्च अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस बल के साथ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts