HomeDevelopmentब्रावुरा गोल्ड रिज़ॉर्ट को राज्य सरकार ने दिए तीन पुरस्कार

ब्रावुरा गोल्ड रिज़ॉर्ट को राज्य सरकार ने दिए तीन पुरस्कार

-

मेरठ। दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित  ब्रावुरा गोल्ड रिज़ॉर्ट को एफएचआरएआई (फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा लखनऊ के रामदा होटल में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।  ये पुरस्कार माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी द्वारा प्रदान किए गए।

उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक  ने शेखर भल्ला को तीन पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी और यह भी कहा कि उनकी सरकार इस उद्योग को हर संभव तरीके से सहयोग देने के लिए तत्पर है और मेरठ में होटल उद्योग के विकास के लिए सुझावों का स्वागत करती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्तमान नियमों से आतिथ्य सत्कार उद्योग को कोई चुनौती मिल रही है, तो उनमें संशोधन पर भी विचार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आतिथ्य सत्कार होटल उद्योग का विकास पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुआ है और सरकार इसकी बेहतर वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए इस पर कड़ी निगरानी रख रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

इस क्षेत्र में मिला पुरस्कार

1. Excellence in Luxury Hospitality – Meerut
2. Excellence in Luxury Residential Wedding – Meerut
3. Oustanding Contribution to the Hospitality sector

ब्रावुरा गोल्ड रिज़ॉर्ट मेरठ का एकमात्र 5 सितारा (डायमंड) होटल है, जिसने आतिथ्य क्षेत्र में अपने असाधारण प्रयासों से मेरठ शहर को भी उत्तर प्रदेश के उभरते और विकासशील शहरों में से एक के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts