Homepolitics newsजूनियर वर्ग में जीटीबी व सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी विजेता

जूनियर वर्ग में जीटीबी व सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी विजेता

-

पानीपत में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, मेरठ की टीमों ने किया कमाल


मेरठ। पानीपत में चल रहे सफीदो क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी की टीम विजेता रही। मैच के बाद विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 241 रन बनाए। इसमें अरनव ने 75, हमजा ने 40, आदित्य ने 37, निशांत ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आईश ने 4, मन्नू ने दो, केशव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी यैलो की टीम 19.3 ओवर में 229 रन ही बना सकी। इसमें इशांत ने 44, भाविक ने 42, रितिक ने 32, आयुष ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देव शर्मा ने तीन, वैभव ने दो, आरव और अभय ने भी दो-दो विकेट लिए।

सब जूनियर वर्ग के फाइनल में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। इसमें अक्श ने 41, फवाज ने 40, प्रत्यक्ष ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य ने दो, आरोहन ने तीन, आयुष ने दो, आरिश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें राघव ने 55, आरिश ने 52, विराट ने 53 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरजू, फवाज, अक्श ने दो-दो विकेट लिए।

मैच के बाद कोमल, खुशबू, पूजा, रजनी आदि ने सभी विजेत और उप विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नीरव, बल्लेबाज दक्ष चुने गए। जूनियर में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वैभव, बल्लेबाज अरनव को चुना गया। फवाज, अक्श, युग, आरोहन आदि को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts