Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पत्नी का आरोप, तीसरा निकाह कर रहा पति, पीड़िता ने एसएसपी...

मेरठ: पत्नी का आरोप, तीसरा निकाह कर रहा पति, पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अब तीसरी शादी (निकाह) करने की तैयारी कर रहा है, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।

 

 

पीड़िता के अनुसार, उसके पति को बेटियों से नफरत है और इसी वजह से वह तीसरा निकाह करना चाहता है। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसके बाद उससे दूसरा निकाह किया गया था। वर्तमान में पीड़िता की एक बेटी है, लेकिन इसके बावजूद पति तीसरी शादी की तैयारी कर रहा है।

पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि उसका निकाह वर्ष 2023 में आसिफ पुत्र अलाउद्दीन, निवासी मोहल्ला कुरैशियान गली, थाना देहली गेट, मेरठ के साथ हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आसिफ, देवर आसिफ उर्फ पिंटू, जेठानी शबाना समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसके मायके वालों से लाखों रुपये भी दिलवाए गए, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। साथ ही उसने पति पर पहली पत्नी को भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 1 जुलाई 2025 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। वहीं 24 अप्रैल 2025 को पति ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

महिला का आरोप है कि उसने कई बार थाना लिसाड़ी गेट में शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपने छोटे भाइयों के साथ रह रही है। आरोपियों द्वारा लगातार उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता ने एसएसपी से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts