Homeउत्तर प्रदेशMeerutफिर सड़क पर गिरा बड़ा होर्डिंग, बाल-बाल बचे लोग

फिर सड़क पर गिरा बड़ा होर्डिंग, बाल-बाल बचे लोग

-

– अवैध होडिँग के खेल में निगम मौन, हादसों के बाद भी नहीं खुल रही अधिकारियों की नींद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में बड़ी संख्या में अवैध रूप से होर्डिंग लगे हुए हैं। इनका मकड़जाल साफ-साफ नजर आता है। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही कह लिजिए या फिर कार्य करने में उदासीनता। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, शनिवार को मेडिकल कॉलेज के सामने एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि, इस दौरान कोई आस-पास नहीं था, वरना ब़ड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान भी जा सकी थी।

 

 

अवैध होर्डिंग का यह जानलेवा मकड़जाल, नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बता दें कि, बीते साल अचानक आई आंधी-तूफान के दौरान कमजोर स्ट्रक्चर वाले यूनिपोल गिरने से जानलेवा हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बावजूद इसके शहर भर में बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग लगे हैं, लेकिन, नगर निगम अधिकारी अधिकारी मौन हैं।
हालांकि, नगर आयुक्त के निर्देश पर कमजोर स्ट्रक्चर लगाने वाले ठेका एजेंसी ‘अभिनव एडवरटाइजिंग’ को चेतावनी नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषजनक न होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी सामने आई। लेकिन, हालात जस के तस बने हुए हैं।

हादसे के बाद नगर निगम के पार्षदों ने चिंता व्यक्त करते हुए शहर में लगे अवैध होर्डिंग पर कहा कि, जिस तरह से शहर में लगे अवैध होर्डिंग के चलते किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उधर, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि अवैध होर्डिंग उतरवा दिए गए हैं। अगर कहीं लगे हैं तो जांच कर हटवाए जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts