- नोएडा एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए होगी कनेक्टिविटी
- देश को नोएडा से मिलेगी नई उड़ान, कुछ देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी।
नोएडा: पीएम मोदी आज यानि शनिवार दोपहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उद्घाटन के दौरान सुरक्षा कड़ी की गई है, यातायात व्यवस्था के लिए यमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की रोक लागू होगी।

यूपी का मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) अब उड़ान भरने के लिए तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा।

एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को कई स्तरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है।

प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हेवी व्हीकल्स के लिए अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक शनिवार सुबह 7 बजे से लागू होगा और लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें। साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
– पीएम मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
– सुबह करीब 11:30 बजे, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे।
– दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।
– पीएम मोदी इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
– नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट कब होगी शुरू?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स अप्रैल के मध्य से मई 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है, 28 मार्च को औपचारिक उद्घाटन के बाद से नियामक स्वीकृतियां और परिचालन संबंधी तैयारियां जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू जेवर स्थित इस नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डे का स्ट्राक्चर तैयार है, लेकिन वाणिज्यिक सेवाएं तभी शुरू होंगी, जब किराया मंजूरी और एयरलाइन शेड्यूलिंग सहित सभी अंतिम स्वीकृतियां पूरी हो जाएंगी।
गेम चेंजर साबित होगा नोएडा एयरपोर्ट: IEML चेयरमैन
जेवर एयरपोर्ट को इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने गेम चेंजर बताया, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे इकोसिस्टम, खासकर उद्योग और निर्यात के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है। हवाई अड्डे का कार्गो सेगमेंट 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले फार्मा, हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा और जूते जैसे कई अन्य उद्योगों की जरूरतों को पूरा करेगा. हम इसे एक वास्तविक गेम चेंजर मानते हैं और रिकॉर्ड समय में इसे पूरा करने के लिए नेतृत्व को सलाम करते हैं। एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होने के नाते, यह प्रदर्शनी उद्योग, ज्ञान क्षेत्र, विश्वविद्यालयों और सामान्य उद्योग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा, साथ ही आम आदमी और यात्रियों दोनों को समान रूप से अपार लाभ प्रदान करेगा।”

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की टाइमलाइन
6 जुलाई, 2017 : साइट क्लीयरेंस दी गई।
11 जनवरी, 2018 : रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त हुआ।
13 अप्रैल, 2018 : उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर में हवाई अड्डा स्थापित करने के लिए ‘सैद्धांतिक मंज़ूरी’ हेतु नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा।
8 मई, 2018 : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई अड्डे के लिए मंज़ूरी प्रदान की।
7 अक्टूबर, 2020 : परियोजना के लिए ‘रियायत समझौता’ (Concession Agreement) पर हस्ताक्षर किए गए।
25 नवंबर, 2021 : प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर में ‘नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे’ की आधारशिला रखी।
6 मार्च, 2026 : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जेवर स्थित ‘नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ (NIA) के लिए ‘यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड’ (YIAPL) को ‘एयरोड्रोम लाइसेंस’ प्रदान किया।
28 मार्च, 2026 : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन।
जेवर एयरपोर्ट पर कार्गो हब भी विकसित किया जा रहा
जेवर एयरपोर्ट में भविष्य कुल 8 रनवे बनाए जाएंगे, फिलहाल पहले चरण में 1 रनवे से संचालन शुरू होगा। कार्गो हब भी विकसित किया जा रहा है। कार्गो टर्मिनल की क्षमता शुरुआती 2.5 लाख टन से बढ़ाकर 18 लाख टन तक की जा सकेगी। कार्गो टर्मिनल से आसपास में विकसित औद्योगिक यूनिट्स को बड़ा फायदा होगा। साथ ही लॉजिस्टिक्स, होटल, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन सेक्टर में तेज विकास होगा।
नोएडा एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति की झलक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है, जिसमें बनारस की घाट और हवेली जैसी वास्तुकला झलकती है, Phase-1 पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एयरपोर्ट को प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।
जेवर एयरपोर्ट का फर्स्ट फेज पूरा, अब 4 चरण बाकी

एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा। ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा।


