Homeउत्तर प्रदेशMeerutउधम सिंह के जेल से रिहा होने पर पुलिस अलर्ट

उधम सिंह के जेल से रिहा होने पर पुलिस अलर्ट

-

– वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा, करीबियों पर भी अब रखी जाएगी नजर

शारदा रिपोर्टर मेरठ। वेस्ट यूपी का कुख्यात माफिया उधम सिंह करीब 4 साल 8 माह 5 दिन बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गया है। उन्नाव जेल से रिहाई के बाद पुलिस महकमा अलर्ट है। पुराने गैंग के विवादों को देखते हुए वेस्ट यूपी में संभावित गैंगवार की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते मेरठ समेत आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

उधम सिंह के जेल से रिहा होने पर पुलिस अलर्ट

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उधम सिंह की रिहाई के बाद उसके पुराने प्रतिद्वंद्वी गैंग सक्रिय हो सकते हैं। खासतौर पर योगेश भदौड़ा गैंग के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी को देखते हुए किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि सरधना सर्किल के करनावल, भदौड़ा और आसपास के गांवों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

रिहाई के बाद उधम सिंह अपने करनावल स्थित घर नहीं पहुंचा है। पुलिस को आशंका है कि वह उत्तराखंड या पंजाब में कहीं ठिकाना बना सकता है।

उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

उधम सिंह को 20/21 जुलाई 2021 को करनावल स्थित इंडियन बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक गौरव राजपूत और स्टाफ को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सरूरपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद 22 जुलाई को उसे जेल भेजा गया था। बाद में सुरक्षा कारणों से उसे उन्नाव जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

उधम सिंह की रिहाई के बाद पुलिस ने उसके करीबियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जेल से निकलने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts