HomeAccident Newsट्रक से टकराई यात्री बस, 14 जिंदा जले

ट्रक से टकराई यात्री बस, 14 जिंदा जले

-

मारकपुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गुरुवार को एक यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री अंदर ही फंस गए। धुएं और लपटों के कारण दम घुटने और जलने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मारकापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नागराजू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “हादसे में करीब 14 लोग जिंदा जल गए हैं। अब तक एक दर्जन घायलों को बचाकर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। आशंका है कि कुछ शव अभी भी बस के मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts