Homeउत्तर प्रदेशBaghpatशौकत के आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन की हो जांच, एआईएमआईएम नेता के...

शौकत के आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन की हो जांच, एआईएमआईएम नेता के बयान पर साध्वी प्राची भड़कीं

-

– सख्त कार्रवाई की उठाई मांग।

बागपत। एआईएमआईएम नेता शौकत अली के ‘एनकाउंटर’ वाले बयान पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शौकत अली के आतंकवादी संगठनों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उनकी जांच की मांग की है। साध्वी प्राची ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि शौकत अली किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से शौकत अली के बयानों और गतिविधियों की गहन जांच कराने का आग्रह किया।

 

 

प्राची आर्या ने आरोप लगाया कि यह बयान ओवैसी के इशारे पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की लगातार साजिशें हो रही हैं और ऐसे लोग देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने बटला हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाए थे।

साध्वी प्राची ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि शौकत अली की जांच आवश्यक है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ओवैसी ने कुछ घंटों के लिए पुलिस हटाने की बात कही थी। अब शौकत अली 11 विधायक होने की बात कर रहे हैं और ‘एनकाउंटर’ करने वाले ‘पॉइंटों’ का जिक्र कर रहे हैं, जो देश के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।

साध्वी प्राची ने ये बयान बागपत में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिए, जहां उन्होंने शौकत अली के खिलाफ जांच की मांग दोहराई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts