Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: शहर में हर तरफ जाम, नहीं कोई इंतजाम

Meerut News: शहर में हर तरफ जाम, नहीं कोई इंतजाम

-

– सोमवार सुबह से ही शहर के चौराहों पर लगने लगा जाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में कोई भी ऐसा इलाका नहीं जहां से निकलने में लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़े। सदर बाजार, आबूलेन, बेगम पुल, दिल्ली रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, बागपत रोड, लालकुर्ती पैंठ बाजार, हापुड़ अड्डा, कमिश्नरी चौराहा और कचहरी रोड पर जाम लगा रहा।

 

शहर के यह ऐसे इलाके हैं, जहां से आप चाहकर भी समय से नहीं निकल सकते। इन इलाकों की सड़कें अतिक्रमण और जाम से घिर गईं है। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। रोजाना की तरह सोमवार को भी यहां भीषण जाम देखने को मिला। सड़क पर दो-दो लाइन में वाहन खड़े हुए थे। जबकि, वहां से गुजरने वाले वाहन अतिक्रमण के जाम में फंसकर धीरे-धीरे निकल रहे थे। जिसके चलते दो मिनट में पार होने वाला रास्ता दस मिनट का हो गया।

 

 

लेकिन, देखने वाली बात यह जाम से निजात के बजाय एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र का कहना था कि, ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। कहीं भी जाम लगने नहीं दिया जाएगा। वहीं, कचहरी चौराहे से निकल रहे लोगों ने जाम के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि, नगर निगम की टीम ने पार्किंग स्थल की खोदाई कर कार्य बीच में रोक दिया। उसकी वजह से ही पार्किंग के वाहन सड़क पर खड़े हो रहे है।

बता दें कि, कचहरी के छह गेट पर पार्किंग है। तीन गेट पर मेरठ बार, दो गेट पर जिला बार और एक गेट पर नजारत की पार्किंग है। वेस्टर्न कचहरी रोड पर हनुमान मंदिर वाले गेट पर पार्किंग का ठेका पुनीत कुमार के पास है। सैनिक भवन वाले गेट पर अमित कुमार और मुख्य द्वार पर पार्किंग की जिम्मेदारी हिमांशु बैंसला के पास है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts