HomeCRIME NEWSसंभल में ईद के दौरान पथराव में कई घायल

संभल में ईद के दौरान पथराव में कई घायल

-

एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर


संभलः यूपी के संभल में ईद की खुशियों के बीच जमकर पथराव हुआ। मामला असमोली थाना इलाके के गांव ओबरी का है। जानकारी के मुताबिक, असमोली में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। विवाद का कारण कीचड़ के बीच गाड़ी निकालने को लेकर बताया जा रहा है। ओबरी गांव में मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

मारपीट के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। पथराव के बीच गाली-गलौज भी हुआ। फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, संभल जिले के शाही जामा मस्जिद में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माज संपन्न हुई और यहां पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। सभी थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस की व्यवस्था की गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts