Homeदिल्ली-एनसीआरदेशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, पीएम मोदी ने दी...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

-

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरे एक महीने चले रमजान के रोजा रखने के बाद आज मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइम पर नमाज अदा की जा रही है. हालांकि मस्जिदों और ईदगाह में पहले ही ईद की नमाज का समय तय किया जा चुका है. ईद की नमाज को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। ताकि कोई भी घटना न घट सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे और इंसानियत को और मजबूत करे। उन्होंने सभी के खुशहाल और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए ईद मुबारक कहा है. इसके साथ ही उन्होंने नवरोज के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह साल सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आए, सभी स्वस्थ रहें और उनकी सभी इच्छाएं पूरी हों।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts