Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशआकाशीय बिजली से बुजुर्ग किसान की मौत

आकाशीय बिजली से बुजुर्ग किसान की मौत

-

– पड़री में खेत में काम करते समय हादसा, परिजनों ने मुआवजे की मांग की।

मिर्जापुर। जनपद अंतर्गत पड़री थाना क्षेत्र के चांदलेवा (छप्पन) गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिशंकर के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, हरिशंकर रोज की तरह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से हरिशंकर गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े।

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर आनंद यादव ने जांच के उपरांत हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया।

हरिशंकर की मृत्यु की खबर से परिजनों में शोक व्याप्त है। प्रधान संघ अध्यक्ष ब्यास जी बिंद एडवोकेट ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts