Homeउत्तर प्रदेशMeerutविशाल अध्यक्ष और सुनील बने महामंत्री

विशाल अध्यक्ष और सुनील बने महामंत्री

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टैक्स बार एसोसिएशन, मंगल पांडे नगर के वार्षिक चुनाव (2025-26) के नतीजे घोषित कर दिए गए । चुनाव में विशाल कपूर को अध्यक्ष और सुनील चौधरी को महामंत्री पद पर निर्वाचित किया गया है। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

 

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमित जैन, संयुक्त सचिव पद पर अरविंद कुमार जैन और अक्षय सिंघल तथा कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा चुने गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेतराम, मनीष रुहेला, पंकज कंसल, राजन जैन, रजनी बसंत जैन और शरद त्यागी निर्वाचित हुए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर आशीष जोहरी, आशीष शर्मा, चिराग मित्तल, सचिन कुमार, संदीप जैन और शुभम शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एन.के. संधू की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतदान के बाद परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ताओं और साथियों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम बार एसोसिएशन के हितों की रक्षा के साथ-साथ अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

जेपी गुप्ता, संजय शर्मा, मनोज जैन, अनुराग, संजय अरोड़ा, केशव बंधु, आरके शर्मा, मनीष सक्सेना, केशव त्यागी, मनोज अधिकारी, नवीन श्रीवास्तव, पुनीत कथुरिया, अरबिंद शर्मा सहित कई अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts