– शहर के भीतर संचालित डेयरियों से निकलने वाले गोबर से नाले, नालियां हो रही चोक।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के गली मोहल्लों में अवैध डेयरियां शहर की एक गंभीर समस्या हैं। इन डेयरियों से निकलने वाला गोबर शहर की जलनिकासी और सफाई व्यवस्था पर भारी पड़ता है। इन अवैध डेयरियों पर लगाम के लिए शासन ने 27 साल पहले ही डेयरियों को घनी आबादी से दूर स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे, लेकिन 27 साल भी शहर में संचालित हो रही अवैध डेयरियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


