Homeउत्तर प्रदेशMeerutकोर्ट मैरिज के बाद बहू मानने से किया इनकार, पत्नी मानने को...

कोर्ट मैरिज के बाद बहू मानने से किया इनकार, पत्नी मानने को नहीं तैयार

-

पहले फोन पर कहता था कि शादी नहीं करेगी तो जान दे देगा, अब पत्नी मानने को नहीं तैयार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। युवती का मोबाइल नंबर रिश्तेदार से लेकर दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदली तो कोर्ट मैरिज की। आरोप है कि पति और उसके घर वाले युवती को बहू मानने से इनकार कर रहे हैं। युवती ने खुद के समेत अपने पिता और दो बहनों के ऊपर हमला करने का आरोप पति व ससुरालजन पर हुए कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

 

जानी थाना क्षेत्र के नेक गांव निवासी अलका की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। अलका ने पुलिस को बताया कि पाबली खुर्द निवासी गौरव की उसके गांव में रिश्तेदारी है। गौरव का अपने रिश्तेदार के घर आना जाना था। चार साल पहले गौरव ने किसी से अलका का मोबाइल नंबर लिया और बातें शुरू कर दी। कहा कि शादी नहीं करेगी तो वह जान दे देगा।

आरोप है कि बातों में फंसाकर 22 मार्च 2025 को दोनों ने मंदिर में शादी की, फिर उसी दिन कोर्ट मैरिज भी की थी। गौरव अलका को लेकर बाहर रहने लगा। गौरव ने अलका से कहा था कि उसकी नौकरी लग जाएगी, फिर वह जल्द अपने घर उसे लेकर जाएगा। उसके बाद अलका अपने घर चली गई।

इस दौरान गौरव ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। अलका अपने स्वजन को लेकर गौरव के घर पहुंची, जहां रहने को कहा। गौरव के स्वजन ने अलका को आश्वासन दिया कि थोड़े दिन में दोनों की शादी कर देंगे, गौरव की बरात लेकर गांव जाएंगे। तब अलका वापस अपने घर चली गई।

थोड़े दिन बाद जानकारी मिली कि गौरव के पिता का बीमारी से देहांत हो गया है। 12 मार्च 2026 को अलका अपने पिता और दो बहनों के साथ पाबली खुर्द पहुंची। जहां शोकसभा हो रही थी। आरोप है इसी बीच पति गौरव और सास, दो ननद और दो ननदोई, गौरव के मामा आदि लोगों ने अलका समेत उसकी दोनों बहनों को पीटा। पिता बीच बचाव में आया तो उसको भी पीटा गया।

सूचना पर डायल-112 पहुंची और मामला जाना। अलका की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में आरोपित गौरव, रेखा, छवि, रेनू, शुभम, मोहित, हंसपाल, लोकेंद्र, हरेंद्र व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि तहरीर पर नामजद दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts