– भर्ती की मांग को लेकर विधानसभा घेरने पहुंचे, बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर।
लखनऊ। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का कटोरा लेकर भीख मांग कर प्रदर्शन। जोरदार हंगामा के साथ हजरतगंज चौराहे से विधानसभा घेराव करने पहुंचे। विधानसभा से पहले ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जीपीओ के पास रोक लिया। वर्ष 2024 की आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में हो रही देरी को लेकर नाराज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। शीघ्र सुनवाई और भर्ती प्रक्रिया के निस्तारण की मांग को लेकर नारेबाजी की। सरकार से ठोस पहल करने की अपील की।


