Homeउत्तर प्रदेशMeerutएक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम, भव्य कीर्तन 16 मार्च...

एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम, भव्य कीर्तन 16 मार्च को

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ आज दिनांक 14 मार्च को आयोजन समिति श्री बांके बिहारी मित्र मंडल सेवा समिति ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन इशिका फार्म हाउस में किया जिसमें मुख्य रूप से समिति के संरक्षक संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल,राज केशरी,गणेश अग्रवाल,लवली भारद्वाज,चिराग गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च को कंकर खेड़ा स्थित इशिका फार्म में तृतीय फाल्गुन महोत्सव शाम 7 बजे से ज्योत प्रचंड के साथ शुरू होगा।

 

 

कीर्तन में मुख्य भजन गायक श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज श्री धाम वृन्दावन से आ रहे हे साथ ही दिल्ली से सोनी सिस्टर ओर मेरठ से नितिन गुप्ता रहेगे।

कीर्तन में पावन सानिध्य श्रीधाम वृन्दावन श्री बांके बिहारी मंदिर के मुख्य पुजारी मोहित कृष्ण गोस्वामी ओर श्री चूलकाना धाम के मुख्य पुजारी विजय गुरु जी का रहेगा।

कीर्तन में श्री बांके बिहारी जी का भव्य ओर सुंदर दरबार विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। 56 भोग लगाया जायेगा साथ ही वृंदावन धाम के विशेष इत्र से भव्य दरबार को महकाया जायेगा।

आयोजन समिति ने बताया कि कीर्तन मे मेरठ,बागपत,गाजियाबाद ओर दिल्ली सहित सैकड़ों भक्त कीर्तन में आयेंगे साथ ही मुख्य अतिथियो में सांसद,विधायक,राज्यमंत्री सहित सभी गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे.

“”श्री बांके बिहारी मित्र मण्डल समीति “” ने बताया कि कीर्तन शाम 7 बजे से शुरू होकर हरि इच्छा तक चलेगा।

पत्रकार वार्ता में विनोद मित्तल ,सुनील मित्तल ,इशू गर्ग ,चिराग मित्तल , नितिन गर्ग भारत मित्तल,पंडित मयंक शर्मा ,शिवम गुप्ता अभिषेक गर्ग, दीपक तोमर, अंकित गर्ग, कुशाग्र गुप्ता,नितिन गोयल, हरिशंकर बिंदल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts