Homeउत्तर प्रदेशMeerutऊर्जा भवन मेरठ में त्रैमासिक पेंशन अदालत का किया गया आयोजन

ऊर्जा भवन मेरठ में त्रैमासिक पेंशन अदालत का किया गया आयोजन

-

  • पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० मुख्यालय मेरठ में त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन।
  • सेंवानिवृत्त कर्मचारियों की पेशन एवं पारिवारिक पेंशन से जुडी समस्याओं पर सुनवाई।
  • गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर एवं मुरादाबाद जनपदों के पेंशनर्स की समस्याओं पर हुई सुनवाई।
  • पेंशनर्स को उनकी पेंशन, एरियर, पारिवारिक पेंशन तथा अन्य देयों के भुगतान मे किसी प्रकार की असुविधा ने हो इसके लिए डिस्कांम द्वारा निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
  •  पेंशनर्स ने उत्तर प्रदेश पावार कारपोरेशन लि० की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। प्रबन्ध निदेशक के निर्देशन मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में त्रैमासिक पेंशन अदालत का शनिवार को आयोजन किया गया। पेंशन अदालत मो० सगीर मुख्य अभियन्ता एवं गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन / पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है ताकि समय पर पेंशन और अन्य देयों का लाभ प्राप्त हो सके। इस पहल के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से प्राप्त कर रहे हैं।

 

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने जानकारी दी की पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की पेंशन अदालत का आयोजन निरन्तर किया जाता रहेगा, अगली त्रैमासिक पेंशन अदालत दिनांक 13 जून 2026 को आयोजित की जाऐगी। पेंशन अदालत मे अधिकारियों द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया जिन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण संभव नही था उनकों शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर एवं मुरादाबाद जनपदों के पेंशनर्स की समस्याओं पर हुई सुनवाई

आज आयोजित त्रैमासिकं पेंशन अदालत में विभिन्न जनपदों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। पेंशन अदालत में जनपद मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद से 03 आवेदन पेंशन / पारिवारिक पेंशन से संबंधित प्राप्त हुऐं, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

 

इस अवसर पर सुदेश कुमार चौधरी अधीक्षण अभियन्ता (हाईडिल), नितिन राज उपमुख्य लेखाधिकारी गाजियाबाद, सुरेन्द्र कुमार लेखाधिकारी डिस्कांम हैडक्वाटर, सचिन काम्बोज उपमुख्य लेखाधिकारी मुरादाबाद, पुनीत उपमुख्य लेखाधिकारी बुलन्दशहर, विवेक कुलश्रेष्ठ सहायक लेखाधिकारी मेरठ, पारूल चौधरी कार्मिक अधिकारी, राजीव आनन्द कार्यकारी सहायक, अनुराग कार्यकारी सहायक एवं वितरण क्षेत्र के उपमुख्य लेखाधिकारी तथा कार्यकारी सहायक आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts