Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मेरठ: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

-

– केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्ष संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी, नाबार्ड भावना जैन रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई, जिसमें संस्थान के निदेशक द्वारा उन्हें फ्लावर पॉट भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भावना जैन ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर न केवल अपना नाम रोशन कर रही हैं। बल्कि अपने परिवार के भरण-पोषण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, वे भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापित करें और अपने गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

वहीं, संस्थान के निदेशक विवेक सुकिशन ने अपने संबोधन में कहा कि, संस्थान द्वारा अपने वार्षिक लक्ष्यों के अंतर्गत लगभग 70 प्रतिशत ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

संस्थान की ट्रेनिंग कोआॅर्डिनेटर माधुरी शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में महिलाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। जबकि, महिलाएं छोटे स्तर से शुरूआत कर, ऋण योजनाओं का लाभ लेकर अपना सफल स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम में शालिनी, दीपा, सीमा, निशी शर्मा, जानकी मेहरा, सीमा देवी, संगीता, अंशु, मीनू आदि को सम्मानित भी किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts