Homeउत्तर प्रदेशMoradabadदामाद को मायके बुलाकर पीटा, ससुर समेत चार पर केस

दामाद को मायके बुलाकर पीटा, ससुर समेत चार पर केस

-

– मुरादाबाद में पति-पत्नी के विवाद के बाद दर्ज हुआ मुकदमा।

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खरगपुर जगतपुर में पति-पत्नी के विवाद के चलते दामाद को ससुराल में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी नदीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक साल पहले खरगपुर जगतपुर निवासी नगमा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नगमा मायके में मकान खरीदकर रहने की जिद करने लगी। नदीम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और वह पत्नी के साथ जयंतीपुर में ही रहना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

विवाद बढ़ने पर नगमा मायके चली गई। आरोप है कि 15 फरवरी 2026 की शाम नगमा ने नदीम को फोन कर खरगपुर जगतपुर बुलाया। वहां इसी मुद्दे पर फिर से कहासुनी हुई। इसके बाद ससुर नन्हे, अहमद हसन, अब्दुल हसन और नूरहसन ने नदीम को बंधक बना लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। नदीम किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि नदीम की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts