HomeGhaziabadGhaziabad: गाजियाबाद में ईंधन पर्याप्त, जिलाधिकारी ने अफवाहें खारिज की

Ghaziabad: गाजियाबाद में ईंधन पर्याप्त, जिलाधिकारी ने अफवाहें खारिज की

-

– कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, टीमें गठित।

गाजियाबाद। ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। ऐसे अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा।

रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने जानकारी दी कि जिले में ईंधन की उपलब्धता पर नजर रखने के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गोपनीय तरीके से पेट्रोल पंपों और डीलरों की निगरानी कर रही हैं।

यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक या डीलर कालाबाजारी, जमाखोरी या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने दोहराया कि गाजियाबाद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts