Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी जाने लगी दुकानें

मेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी जाने लगी दुकानें

-

– ध्वस्तीकरण से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे व्यापारी, नहीं स्पष्ट हो रही स्थिति।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण और भू उपयोग बदले जाने के नोटिस के बीच व्यापारियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारी अपनी दुकानों को बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ-साथ भू उपयोग बदलने वाले नोटिस के अनुसार सेटबैक का पालन करने के लिए भी व्यापारियों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

व्यापारी अपनी दुकानों को खुद तोड़ना शुरू कर चुके हैं ,उनका मानना है कि ध्वस्तीकरण से बचने के लिए सेटबैक के नियम अनुसार दुकानें तैयार कर अगर वह शमन शुल्क जमा कर देते हैं तो उनकी यह परेशानी दूर हो सकती है।

ध्वस्तीकरण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में 27 मार्च को सुनवाई होनी है। इस से पहले 27 जनवरी को छह हफ्तों का समय देते हुए माननीय न्यायालय ने आवासीय प्लॉट में कार्मशियल गतिविधि बंद करने अथवा प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के आदेश दिया है।

अखिलेश यादव से भी मिले व्यापारी: व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बीते दिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी मिला। जहां उन्होंने व्यापारियों के हित की बात करते हुए कहा कि सरकार को इसमें मध्यस्थता करते हुए कोई रास्ता निकालना चाहिए ताकि लाखों लोगों की रोजी-रोटी बचाई जा सके।

भू उपयोग नोटिस के बाद खत्म हुआ था धरना

व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के विरोध में धरना चालू किया हुआ था। इसके बाद जब उन्हें भू उपयोग बदलने का नोटिस मिल गया तो व्यापारियों ने अपना धरना खत्म कर अपनी दुखने खोल ली। इसके साथ ही नए आदेश के अनुसार नए नियमों के तहत अपनी दुकान तैयार करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts