Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर निगम को कोस रहे कचरे के पहाड़ से परेशान लोग

नगर निगम को कोस रहे कचरे के पहाड़ से परेशान लोग

-

– सफाई के नाम शहर में हो रही खानापूर्ति, वीवीआईपी इलाकों तक में लगे हैं कूड़े के ढेर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कचहरी के आस-पास इन दिनों कचरे का भारी अंबार लगा है, जिसके चलते यहां रास्ता संकरा हो गया है और अब यहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। इस कूड़े को लेकर जहां स्थानीय लोगों में रोष है तो वहीं गंदगी फैलने के कारण विभिन्न बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।

 

 

जबकि, नगर निगम प्रशासन की नाकामी के कारण कूड़ा ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा था। जो नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है।  इस रोड पर कचरा जमा होने से यातायात बाधित है, जो इस क्षेत्र में गंदगी का बड़ा कारण है। जबकि, दुर्गंध और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ताझ जा रहा है। होली के बाद से ही इलाके में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जो नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को दशार्ता है। नगर निगम की गाड़ियों द्वारा नियमित सफाई न करने के कारण, मुख्य सड़कों पर जानवरों के घूमने और जाम होने की स्थिति बन गई है। सड़कों पर जमा इस कचरे से हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि, नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। मेरठ शहर में नगर निगम के कुछ इलाकों की हालत आज भी गांव से बदतर है। जहां सड़कों और नालियों की हालत खराब हो चुकी है तो वहीं, सीवर लाइन आजतक पहुंच ही नहीं पाई है।

जबकि, इस रोड पर दर्जनों दुकानें और अस्पताल हैं और कई बड़े इलाके पड़ते हैं। हजारों की आबादी इस क्षेत्र में निवास करती है।  लेकिन गंदगी और टूटी नालियों की दुर्दशा से स्थानीय क्षेत्रवासी परेशान हैं। बीच नाले में ट्रांसफार्मर लगा है, जिसमें करंट का डर हमेशा बना रहता है। यहां के लोगों को निकासी के लिए सीवर की दरकार है, जो अन्य समस्याओं से निजात चाहते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts