Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ रेंज मे 1.06 लाख अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

मेरठ रेंज मे 1.06 लाख अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

-

▪️ यक्ष ऐप से अपराधियों पर पुलिस कसने जा रही शिकंजा।
▪️ मेरठ रेंज मे 1.06 लाख अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार।
▪️ 70 हजार अपराधियों का सत्यापन पूर्ण।
▪️ रेंज के 5863 ग्राम/मौहल्लों का 100% डाटा फीड।
▪️ यक्ष ऐप मे 1,06,092 अपराधियों का डेटा दर्ज।
▪️ बीट स्तर पर जवाबदेही तय होने से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था होगी अधिक प्रभावी।

विवेक कुमार, डिजिटल न्यूज एडिटर मेरठ। आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित “यक्ष (YAKSH) ऐप” को पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के सम्मेलन में लांच किया गया है।

ऐप का मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से अपराधियों का डिजिटल अभिलेखीकरण, सत्यापन तथा उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बीट पुलिसिंग को भी सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

 

 

पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा वर्ष की शुरुआत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा लॉन्च किए गए यक्ष ऐप के उद्देश्य एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की रोकथाम हेतु अपराधियों का शत-प्रतिशत डेटा ऐप में दर्ज करने तथा नियमित सत्यापन सुनिश्चित करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है।

🔹 यक्ष ऐप पर फीड किये गये ग्राम / मौहल्लो का विवरण – कुल ग्राम/मोहल्ला- 5863, फीडिंग प्रतिशत- 100%
जनपद मेरठ – कुल ग्राम/मोहल्ला- 2461, फीडिंग प्रतिशत- 100%
जनपद बुलन्दशहर – कुल ग्राम/मोहल्ला- 2170, फीडिंग प्रतिशत- 100%
जनपद बागपत – कुल ग्राम/मोहल्ला- 435, फीडिंग प्रतिशत- 100%
जनपद हापुड – कुल ग्राम/मोहल्ला- 797, फीडिंग प्रतिशत- 100%

🔹 अब तक यक्ष ऐप पर फीड किये गये अपराधियो के डाटा का विवरण – कुल अपराधी- 106092, अब तक सत्यापित किये अपराधी- 70 हजार
जनपद मेरठ – कुल अपराधी- 42677, कुल सत्यापित किये अपराधी- 22500
जनपद बुलन्दशहर – कुल अपराधी- 34909, कुल सत्यापित किये अपराधी- 31300
जनपद बागपत – कुल अपराधी- 10411, कुल सत्यापित किये अपराधी- 8260
जनपद हापुड – कुल अपराधी- 18095, कुल सत्यापित किये अपराधी- 7970

यक्ष ऐप की प्रमुख विशेषताएं-
➡️ इस एप के जरिए किसी भी जनपद में अपराध करने वाले अपराधियों का रिकार्ड दर्ज होते ही अपराधी के सम्बन्धित थाने को भी स्वतः अपडेट मिला जाएगा।
➡️ यक्ष एप के तहत बीट व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
➡️ हर थाना और क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों का चयन पारदर्शी और डेटा आधारित प्रक्रिया से किया जाएगा, जिससे निगरानी और कार्रवाई ज्यादा प्रभावी हो सकेगी ।
➡️ सनसनीखेज अपराधों की रोकथाम के लिए ऐप में AI पावर्ड फेसियल रिकग्निशन की सुविधा है जिससे संदिग्ध अपराधियों की पहचान आसान होगी और एआई पॉवर्ड वॉयस सर्च से अपराधों के अनावरण और रोकथाम में मदद मिलेगी।
➡️ इस प्रक्रिया के माध्यम से पहले से दर्ज अपराधियों की पहचान चेहरे के मिलान द्वारा की जाती है। AI तकनीक फर्जी पहचान, नाम बदलने या फरारी की स्थिति में भी सटीक पहचान में सहायता करती है।
➡️ किसी जघन्य या सनसनीखेज घटना के घटित होते ही यक्ष ऐप के डेटाबेस से संभावित अपराधियों की पहचान उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी ।

YAKSH/यक्ष ऐप का उद्देश्य-
➡️ “बीट के अपराधी की जिम्मेदारी बीट सिपाही” के सिद्धांत पर जवाबदेही सुनिश्चित करना।
➡️ जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में संलिप्त अपराधियों का डिजिटल अभिलेखीकरण एवं निरंतर सत्यापन।
➡️ बीट कर्मचारी द्वारा प्रत्येक अपराधी का स्थल पर जाकर सत्यापन तथा अद्यतन जानकारी दर्ज करना।
➡️ माफिया, हिस्ट्रीशीटर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी।
➡️ अपराधियों के नेटवर्क एवं गैंग संरचना का डेटा आधारित विश्लेषण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना।

_डीआईजी महोदय ने बताया कि “यक्ष ऐप आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड, नियमित सत्यापन और बीट स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित होने से अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।”_

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts