HomeAccident NewsGorakhpur Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Gorakhpur Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

-

– सब्जी मंडी जाते समय हादसा हुआ, पिकअप चालक मौके से हुआ फरार।

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय राम दीवान निषाद की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना गुलरिहा बाजार स्थित फोरलेन पर सुबह लगभग 5:00 बजे हुई। राम दीवान निषाद जंगल डुमरी नंबर एक के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राम दीवान की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पिकअप वाहन और उस पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि राम दीवान निषाद सब्जी मंडी में थोक विक्रेता का काम करते थे। वह भंडारी और मूर्तिकार का भी काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है।

हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ में पता चला है कि दुर्घटना में शामिल पिकअप महाराजगंज जनपद के बरगदवां के एक व्यक्ति का है। पुलिस इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts