Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से मनाई होली

मेरठ में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से मनाई होली

-

  • होली पर जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, फिल्मी गीतों पर झूमते नजर आए लोग, गुरुवार को मेरठ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से मनाई होली।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर भर में होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब मस्ती करते और झूमते हुए नजर आए। वहीं आज यानि गुरुवार की बात करें तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने वाले पुलिस कर्मियों ने जमकर मस्ती की।

 

 

बता दें कि होली के ठीक एक दिन बाद पुलिसकर्मी पुलिस लाइन और अपने अपने थानाक्षेत्र में होली पर्व धूमधाम से मनाते हैं। इसी के चलते गुरुवार को सबसे पहले पुलिस लाइन में आलाधिकारियों के साथ अन्य पुलिस कर्मियों ने होली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 

 

मेरठ पुलिस लाइन में होली परंपरागत विधि-विधान के साथ होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में मनाई गई। इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने होलिका दहन के बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ रंगों का त्यौहार मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, महिला पुलिसकर्मियों समेत सभी ने मिलकर गुलाल उड़ाया और होली खेली।

 

 

होली मनाने के साथ ही, 2500 से अधिक पुलिसकर्मी, आरएएफ और पीएसी की अतिरिक्त फोर्स, ड्रोन निगरानी और 14 जोन-32 सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts