Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ चुनाव में जोर आजमाइश शुरू

मेरठ: हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ चुनाव में जोर आजमाइश शुरू

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खंदक बाजार में हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ रजिस्टर्ड के चुनाव की घोषणा के बाद आज नामांकन पत्रों के विक्रय का कार्य आरंभ हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन एवं चुनाव अधिकारी श्याम मोहन शर्मा राजीव गुलाटी ने 16 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। जिसमें आज से दो दिन के लिए नामांकन पत्रों को दिए जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई।

 

 

चुनाव अधिकारियों ने बताया आज प्रथम दिवस तीन पदाधिकारी एवं दो कार्यकारिणी पदों के लिए फार्म की बिक्री हुई। वर्तमान प्रधान अंकुर गोयल ने बताया कि इस बार नवीन अरोड़ा एवं अंकुर गोयल पैनल के बैनर तले पूरा मैदान में उतरेगा । प्रवक्ता पंकज बंसल ने अपनी पूरी टीम के सफलता का विश्वास जताते हुए बताया कि उनकी टीम में इस बार अनुभव और युवा दोनों का संयोजन बहुत बढ़िया रहेगा और आने वाले अगले कार्यकाल में बाजार हित में अनेकों कार्य कराए जाएंगे।

वर्तमान महामंत्री गुरदीप सिंह कालरा ने भी पैनल की सफलता की कामना करते हुए विश्वास दिलाया कि बाजार की हर समस्या में पूरी टीम व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts