– अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर किया प्रदर्शन।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूजीसी एक्ट-2026 को लागू करने की मांग को लेकर अपनी जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संविधान सम्मत एससी/एसटी, ओबीसी और ईडब्लूएस छात्रों के साथ हो रहे जातीय अपमान और भेदभाव रोकने की दिशा में यूजीसी एक्ट 2026 धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है। यह विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, 18, 21 एवं 21-क के अन्तर्गत, समानता, गरिमा और शिक्षा के अधिकार और समता की भावना को सुदृढ़ करता है।


