Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सीए के आवास में आयकर विभाग का सर्वे, आय से अधिक...

मेरठ: सीए के आवास में आयकर विभाग का सर्वे, आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार इलाके में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) राजीव जैन के घर इनकम टैक्स का सर्वे 24 घंटे से ज्यादा समय तक चला। टीम बुधवार सुबह करीब 6 बजे पहुंची थी और गुरुवार दोपहर एक बजे वापस गई।

 

 

इनकम टैक्स के अधिकारी बहुत से दस्तावेज अपने साथ लेकर गए हैं। इसके लिए टीम बाकायदा अपने साथ प्रिंटर और लैपटॉप लेकर पहुंची थी। टीम के जाने के बाद उअ का परिवार टेरिस से झांकता रहा। जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो वे दरवाजा बंद करके अंदर चले गए।

पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई थी कि थाना पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। देर रात पुलिस की सूचना मिली तब सदर बाजार इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
मीडियाकर्मियों ने टीम से बात करने की कोशिश की लेकिन टीम ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। एक कर्मचारी ने सिर्फ इतना बताया कि टीम कुछ दस्तावेज जुटाने आई थी। कुछ बैंक खाते भी नोट किए गए हैं जिनकी डीटेल्स टीम लेकर वापस हरियाणा लौटेगी।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक हरियाणा के आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में सर्वे चल रहा है। मामले में हिसार के कुछ कारोबारियों के घर रेड हुई थी। उनके अकाउंट राजीव जैन संभालते हैं।

इसी संबंध में इनकम टैक्स की टीम यहां सर्वे कर रही है। हरियाणा से चार गाड़ियों में टीम बुधवार सुबह अरविंदपुरी पहुंची थी, जिनमें से एक गाड़ी लौट चुकी है। इनकम टैक्स टीम की तीन
गाड़ियां अभी भी मौजूद हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts