– पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर गुरुवार को हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विनायक दामोदर सावरकर की 60वी पुण्यतिथि हवन, पूजन और अनुष्ठान कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्व हिंदू पीठ हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन ने वीर सावरकर के जीवन चरित्र के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि, वीर सावरकर भारत की आजादी के संघर्ष में एक महान ऐतिहासिक क्रांतिकारी थे। वह एक महान वक्ता, विद्वान, विपुल लेखक, इतिहासकार, कवि, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

उन्होंने कहा कि, वीर सावरकर का वास्तविक नाम विनायक दामोदर सावरकर था। वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के समीप भागपुर गांव में हुआ था। जबकि, उनका महाप्रयाण 26 फरवरी 1966 को हुआ था। वह हमेशा हिंदुत्व को बढ़ावा देने के पक्ष में रहे और उन जैसा हिंदूवादी नेता आज तक भी इस हमारी पूज्य धरती पर अवतरित नहीं हुआ।
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में शामिल प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि, वीर
सावरकर जैसी महान हस्ती को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह की कैबिनेट के अनेकों मंत्री उनका सम्मान करते हैं। यह सभी लोग उस स्थान को पूजा का स्थान बताते है, जहां अंग्रेजों द्वारा वीर सावरकर को अंडमान निकोबार जेल में काले पानी की सजा दी गई थी।
क्योंकि, वीर सावरकर जैसा व्यक्तित्व होना बहुत बड़ी बात है। इसीलिए आज वीर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी हिंदू महासभा के कार्यकर्ता भारत सरकार से एक खुले पत्र के माध्यम से मांग करते हैं कि, वह वीर सावरकर की इच्छानुसार अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावत्र देना चाहिए और हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्य नगर कर देना चाहिए। भारत सरकार नये संसद भवन परिसर मे वीर सावरकर की अष्टधातु की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करें।
जबकि, अंडमान निकोबार जेल में चलती है, जिस पर गांधी का चित्र लगा हुआ है, उस पर से गांधी का चित्र तुरंत हटाकर उसकी जगह वीर सावरकर के साथ-साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले अनेकों राष्ट्रभक्त महापुरुषों के चित्र छपने चाहिए।
यही हमारी ओर से देश के प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भारत सरकार की ओर से वीर सावरकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष शेखर पंडित, महानगर संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, कार्यालय मंत्री प्रताप राणा, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

