Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

मेरठ: किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

-

– कॉलोनाइजरों ने बंजर भूमि का स्थान बदला, पटवारी पर भी आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी किसान ने मंगलवार को भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर प्रदर्शन किया। किसान कपिल सैनी ने आरोप लगाया है कि वृंदावन एन्क्लेव के कॉलोनाइजरों ने उनकी कृषि भूमि और बंजर भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया है।
कपिल सैनी ने बताया कि मामला बंजर भूमि से संबंधित है, जो उनके खेत (5690 वर्ग मीटर) और शजरे के अनुसार ग्राम आजमपुर के रास्ते के ठीक सामने स्थित है। बंजर भूमि कपिल सैनी की जमीन और सुंदरपाल की जमीन के बीच से होकर समाप्त होती है।

 

 

शिकायत में हरविंदर मुरलीपुरी, मोहित लखवाया, मोनी लखवाया और अन्य वृंदावन एन्क्लेव के कॉलोनाइजरों पर आरोप लगाया गया है। इन पर अपनी कॉलोनी का मुख्य रास्ता चौड़ा करने के लिए अवैध रूप से खेतों की पुरानी डोलबंदी तोड़ने और नई डोलबंदी करते हुए बंजर भूमि का स्थान बदलने का आरोप है। यह कार्रवाई बिना किसी प्रशासनिक आदेश के की गई।

इस अवैध अतिक्रमण के कारण कपिल सैनी वाली जमीन का क्षेत्रफल 5690 वर्ग मीटर से घटकर 5060 वर्ग मीटर रह गया है। इसके साथ ही उनकी जमीन का 10 मीटर फ्रंट भी अवैध रूप से कम कर दिया गया है। कपिल सैनी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई पूर्व वैधानिक सूचना नहीं दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि 55-60 साल पहले हुई चकबंदी के बाद से अब तक किसी को कोई समस्या नहीं थी।

किसान ने पटवारी सौरभ पर भी सत्य और तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पटवारी की निशानदेही पर चकबंदी को गलत बताया जा रहा है। कपिल सैनी ने सवाल उठाया है कि क्या पटवारी को बिना प्रशासनिक आदेश के और बिना प्रार्थी को सूचित किए बंजर भूमि को स्थानांतरित करने का अधिकार है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पटवारी सौरभ ने एंटी भूमाफिया पोर्टल पर जो रिपोर्ट और फोटो अपलोड की हैं, वे तथ्यों को छिपा रही हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts