spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsLalitpur Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Lalitpur Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

-

– पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी बस, एक की शादी के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे थे युवक

ललितपुर। मड़ावरा में देर रात स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया।

 

 

बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान बाइक को टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटा। जिसके चलते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

तीनों मृतक रिश्तेदार थे। मृतक आलोक को शादी के लिए रिश्ता देखने गए थे। तीनों उसी कार्यक्रम से वापस लौटते समय हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक के खिलाफ जांच शुरू की।

स्लीपर बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से मडावरा के रास्ते इंदौर जा रही थी। रात करीब 9 बजे मडावरा थानाक्षेत्र के मननपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटा।

भीषण टक्कर में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने सभी घयालों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बस में कुल 40 लोग सवार थे। हालांकि, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार भी मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

शादी के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे थे मृतक

मृतकों की पहचान जयदीप (18) पुत्र रमेश निवासी ग्राम हिलगन, थाना गिरार; आलोक (18) पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बम्होरी कलां, थाना मड़ावरा; तथा राजकुमार (19) पुत्र अशोक निवासी पिपरिया जागीर, थाना पाली के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। जयदीप तीन बहनों में इकलौता भाई था, जबकि आलोक दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के वक्त आलोक की शादी के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में आलोक का पारिवारिक साला जयदीप और मामेरा भाई राजकुमार शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बम्होरी कलां से मड़ावरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

दूसरी बस से सवारियों को उनके स्थान पर भेजा गया

घटना के समय संबंधित बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। जिसको जहां से रास्ता मिला, वह उधर से निकलकर भागा। बाद में रात करीब 11:30 बजे बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके स्थानों के लिए रवाना किया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। फरारा चालक की तलाश शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक आपस में रिश्तेदार थे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts