HomeAccident Newsसीआरपीएफ की बस नहर में गिरी, सात घायल

सीआरपीएफ की बस नहर में गिरी, सात घायल

-

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां डगपोरा के अंतर्गत अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए।

 

 

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बुलेटप्रूफ बंकर सड़क से फिसलकर सीधे साथ लगती नहर में पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज (रङकटर), सौरा ले जाया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts