spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrप्रधानमंत्री के मेरठ दौरे से पहले आजाद अधिकार सेना के नेता हाउस...

प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे से पहले आजाद अधिकार सेना के नेता हाउस अरेस्ट, संगठन ने जताया विरोध

-

मेरठ/बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मेरठ दौरे से एक दिन पूर्व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा को बुलंदशहर पुलिस द्वारा कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस ने उन्हें उनके पैतृक आवास ग्राम रघुनाथपुर, ब्लॉक ऊंचागांव, तहसील स्याना, जनपद बुलंदशहर में बिना लिखित आदेश के नजरबंद कर दिया तथा आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ में नमो भारत कॉरिडोर एवं मेरठ मेट्रो परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इसी दौरान आजाद अधिकार सेना का एक प्रतिनिधिमंडल जनहित से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में था।

संगठन का दावा है कि 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश शासन को विधिवत पत्र भेजकर ज्ञापन देने की पूर्व सूचना दी गई थी। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी तथा किसानों की समस्याओं को उठाने की बात कही गई थी।

देवेंद्र सिंह राणा ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम सरकारी कम और भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारी अधिक प्रतीत होता है। उन्होंने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया और इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया।

आजाद अधिकार सेना ने प्रशासन से हाउस अरेस्ट तत्काल समाप्त करने, शांतिपूर्ण ज्ञापन देने की अनुमति देने तथा कार्रवाई का लिखित कारण उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो वह न्यायालय सहित सभी संवैधानिक विकल्पों का सहारा लेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts