Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ से सराय काले खां तक रैपिड रेल का ट्रायल

मेरठ से सराय काले खां तक रैपिड रेल का ट्रायल

-

– बेगमपुल से दौड़ी नमो भारत, 55 मिनट में पहुंची, 22 फरवरी को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली से मेरठ की दूरी अब और कम होगी। मेरठ के बेगमपुल से दिल्ली के सराय काले खां तक रैपिड रेल का ट्रायल किया गया। ट्रेन 55 मिनट में पहुंच गई। इसका संचालन 22 फरवरी से होगा। जिसे ढट मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं पहले फेस में फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड ट्रेन संचालित है।

 

Rapid Rail

 

दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो कारीडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन का करीब 55 किमी लंबा हिस्सा चालू है। शेष सेक्शन इससे जुड़ने वाले हैं। इसमें दिल्ली की तरफ सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा अब तैयार हुआ है।

मेरठ साउथ से मोदिपुरम का 21 किमी का स्ट्रेच भी पूरा है। दोनों हिस्सों को आवाजाही के लिए शुरू किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पहली बार नमो रेल सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीडियाकर्मी भी शामिल होंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts