spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutट्रांसपोर्टरों ने पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार , सहयोग का आश्वाशन...

ट्रांसपोर्टरों ने पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार , सहयोग का आश्वाशन दिया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 22 फरवरी को मेरठ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

गुरुवार को एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर 21 फरवरी से 22 फरवरी की शाम तक ट्रकों का संचालन बंद रखने का सहयोग मांगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान एएसपी बजरंग प्रसाद और सीओ प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी ने कहा कि मेरठ को मिल रही मेरठ मेट्रो व नमो भारत की सौगात शहर के विकास की बड़ी उपलब्धि है, जिसका लाभ ट्रांसपोर्ट कारोबार को भी मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि रैली को लेकर ट्रांसपोर्टर पूर्ण सहयोग करेंगे।

ट्रांसपोर्ट संगठनों ने सर्वसम्मति से जिला प्रशासन के साथ खड़े रहने और कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अमरजीत, पिंकी चिन्योटी, पंकज अनेजा, समीर कोहली, सरदार बाबू सिंह, शंभू बंसल, दीपक रहलन, सनी गांधी, धीरज कपूर, राजेश विज, ताहिर इस्लाम सहित अन्य ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts