spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते का हमला, चेहरे को बुरी तरह...

मेरठ में बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर

-

– सड़क किनारे सो रहा था बुजुर्ग, गंभीर हालत में दिल्ली किया रेफर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। नगर निगम कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगा। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट के पास मंगलवार शाम सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय ओमवीर पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

घटना के दौरान ओमवीर की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने डंडों से कुत्ते को भगाया और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल ओमवीर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।

यह कुत्ता पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि हमलावर कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts