HomeAccident Newsखाई में पलटी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत, शादी की...

खाई में पलटी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत, शादी की शहनाइयों की बजाय पसरा मातम

-

– पहले पेड़ से टकराई, दुल्हन के भाई समेत दो घायल, बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले थे

रायबरेली। एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बिजली पावर हाउस के पास हुई। मृतक बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले थे और प्रतापगढ़ के सांगीपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

 

 

जानकारी के अनुसार, सांगीपुर के कार्यक्रम आयोजक घायलों को कार से रायबरेली रेलवे स्टेशन से वापस ले जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज होने के कारण गोपालपुर के पास वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान मुकेश (40 वर्ष), उनके बेटे दिव्यांश उर्फ कुणाल (20 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, और रामू (20 वर्ष), निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदर मिश्रा और अभिषेक सिंह को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों सांगीपुर, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चंदर मिश्रा के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। मृतक बुलंदशहर से नौचंदी एक्सप्रेस से रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां चंदर मिश्रा और अभिषेक सिंह उन्हें लेने आए थे। वे सभी सांगीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर यूपी70 एवी 0828 (इको स्पोर्ट्स) बताया गया है।

रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर डीह थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव के बिजली पॉवर हाउस के करीब सुबह लगभग 8 बजे कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद कार करीब 6 बार पलटते हुए रोड से करीब 12 मीटर दूर 4 फिट गहरी खाई में पलट गई।
हादसा इतना भयावह था कि कार का बोनट टूट कर अलग हो गया। अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी लोग उछल कर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि कार के आसपास शव और घायल बिखरे हुए थे, जो दर्द से कराह रहे थे।

ग्रामीणों की सूचना पर डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी को डीह सीएचसी पहुंचाया। जहां मुकेश, उसके बेटे दिव्यांश और रामू को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल चंदर और उसके दोस्त अभिषेक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

शादी की शहनाइयों की बजाय पसरा मातम

दुल्हन के पिता विष्णु मिश्रा ने बताया- कल ही मेरी बेटी की शादी है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घर में खुशी का माहौल था। इस हादसे के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बेहद सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की जाएंगी।

तेज रफ्तार के कारण हादसा

डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में गिर गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts