HomeEducation Newsजेईई मेन 2026 में शिवाशीष चौहान बने टॉप स्कोरर, मेरठ का नाम...

जेईई मेन 2026 में शिवाशीष चौहान बने टॉप स्कोरर, मेरठ का नाम किया रोशन

-

– जेईई मेन 2026 में 37 छात्रों ने लहराया परचम, शिवाशीष चौहान बने टॉप स्कोरर (99.93 पर्सेटाइल)

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के मेरठ केंद्र के 37 छात्रों ने जेईई मेन 2026 (सेशन ।) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट मेरठ के छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की।

 

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा, “हमारे छात्रों का यह उत्कृष्ट परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। यह आकाश के मजबूत शैक्षणिक तंत्र की भी सफलता दर्शाता है। हमें उनके प्रदर्शन पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

शिवाशीष चौहान ने 99.93 पर्सेटाइल के साथ टॉप स्कोरर बनकर मेरठ का नाम रोशन किया। उन्होंने फिजिक्स और मैथमेटिक्स में शानदार 99 पर्सेटाइल प्राप्त कर लगभग परफेक्ट ओवरऑल स्कोर हासिल किया। आदित्य परमार ने 99.92 पर्सेटाइल और हर्षित गोयल ने 99.91 पसेंटाइल प्राप्त किए। वेदांत अग्रवाल ने 99.87 पसेंटाइल तथा ऋषि अग्रवाल ने 99.86 पर्सटाइल हासिल किए। लक्ष्य गर्ग ने 99.71 पसेंटाइल और श्रेयस्थ वर्मा ने 99.66 पर्सेटाइल प्राप्त किए। अंश सिंघल ने 99.54 पर्सेटाइल, जानवी चौधरी ने 99.41 पसेंटाइल और आदित वर्मा ने 99.39 पर्सेटाइल अर्जित किए। रि‌द्धि भाटिया ने भी 99.33 पर्सेटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया, जो जेईई मेन 2026 में मेरठ शाखा की मजबूत शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, कठोर प्रशिक्षण, समय पर मार्गदर्शन और नियमित मूल्यांकन को दिया। संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी कमजोरियों की पहचान कर निरंतर सुधार किया।

गौरतलब है कि जेईई मेन वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है, जिससे छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का अवसर मिलता है। यह परीक्षा देश के एनआईटी आईआईआईटी और अन्य सरकारी समर्थित संस्थानों में प्रवेश का माध्यम है, साथ ही जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने का रास्ता भी प्रदान करती है, जिसके माध्यम से आईआईटी में प्रवेश मिलता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts