Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सेंट्रल मार्केट बचाने के लिए व्यापारी करेंगे सुंदरकांड

मेरठ: सेंट्रल मार्केट बचाने के लिए व्यापारी करेंगे सुंदरकांड

-

– दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश से सहमे व्यापारी, रक्षा के लिए अब करेंगे पूजा-पाठ

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में आवासीय प्लॉट पर संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर न्यायालय ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद व्यापारियों में बेचैनी और दहशत का माहौल है।

 

 

अपनी दुकानों को बचाने के लिए व्यापारी लगातार पंचायत कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों से मिलकर समाधान की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को व्यापारियों ने मार्केट में सुंदरकांड का आयोजन किया है।

तीन दिन पहले सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने बाजार बंदी की घोषणा करते हुए एक बड़ी पंचायत बुलाई थी, जिसमें शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के लोग शामिल हुए थे। हालांकि बैठक के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

पंचायत के बाद दुकानें खोलने को लेकर व्यापारी दो गुटों में बंट गए थे। अब व्यापारियों ने अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए भगवान का सहारा लेते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है।
सरधना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने सेंट्रल मार्केट का मुद्दा सदन में भी उठाया।

उन्होंने कहा- महापौर, सांसद, मंत्री, सरकार सब कुछ भाजपा का है। ऐसे में इन हजारों दुकानादारों के प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए सरकार को एक बिल पास कराना चाहिए और व्यापारियों की रोजी- रोटी पर आए संकट को हटाने में उनकी मदद करनी चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts