- रोडवेज बस का टायर निकला, दिल्ली-मेरठ मार्ग की घटना, बस की कम रफ्तार होने से बड़ा हादसा टला।
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक बड़ा बस हादसा टल गया। गाजियाबाद डिपो की एक रोडवेज बस का अगला टायर अचानक चलते समय निकल गया। यह घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास हुई। बस की रफ्तार कम होने के कारण चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पलटने से बचा लिया।


