Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मंत्री दिनेश खटीक पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप, पीड़ित...

मेरठ: मंत्री दिनेश खटीक पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना के प्रीतनगर की रहने वाली सोनिया शर्मा ने जल संसाधन मंत्री दिनेश खटीक का नाम लेकर कार्रवाई प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मेरठ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ हुई मारपीट के मामले में नामजद शिकायत देने के बावजूद आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि थाना पुलिस मंत्री के दबाव में काम कर रही है।

 

Meerut: मंत्री दिनेश खटीक पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Video News || SHARDA EXPRESS

 

पीड़ित के अनुसार, घटना के दिन वह अपने घर पर मौजूद था, तभी नामजद लोग जबरन घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने और तहरीर देने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उसका कहना है कि आरोपी पक्ष कथित रूप से मंत्री दिनेश खटीक का नाम लेकर दबाव बनाने की बात कह रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts