Homeउत्तर प्रदेशMeerutहम जाति-समुदाय के नाम पर नहीं करते राजनीति: संगीत सोम

हम जाति-समुदाय के नाम पर नहीं करते राजनीति: संगीत सोम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि उनकी पार्टी जातियों के हक की बात करती है। समाज को बांटने का काम नहीं करती। उन्होंने विपक्षी पार्टी के उन प्रयासों की भी आलोचना की, जिसमें कपसाड़ में हुई महिला की हत्या को जातीय घटना बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आगामी एक मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह में विधानसभा के करीब 80 हजार लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

 

संगीत सोम

 

होली मिलन के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में संगीत सोम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा सच्चाई और न्याय की रही है, न कि किसी भी घटना को जाति या समुदाय के नाम पर भड़काकर राजनीति करने की। समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी संगठन जाति देखकर धरना देते हैं, जबकि हमारी पार्टी सभी वर्गों और समुदायों के साथ न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देती है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास कार्यों के बल पर लड़ा जाएगा लेकिन जातियों को बांटने का काम नहीं किया जाएगा। सरधना विधानसभा में सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सुधार होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts